त्रिपुरा : भूकंप से घबराई महिला की मौत

अगरतला, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा में भूकंप के झटकों से घबराई एक 35 वर्षीय महिला की हृदयाघात से मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यहां पर यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, “शनिवार को आए भूकंप के दौरान कृष्णा सिन्हा डर गईं। राज्य के उनाकोटि जिले के बेतचरा गांव स्थित घर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने रात के समय दम तोड़ दिया।”

अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण कई इमारतें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे त्रिपुरा में भूकंप के कारण प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दफ्तर शामिल हैं। इसके अलावा कई घरों में दरारें भी आ गई हैं।

नेपाल में शनिवार को आए भूकंप में अभी तक 1,800 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस भूकंप की रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.9 मापी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493