रंगों के समन्वय को लेकर जूझना पड़ा लिली को

लास एंजेलिस, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिली जेम्स को अपने कपड़ों के अनुसार रंगों के समन्वय को लेकर काफी जूझना पड़ा है। इसके लिए वह रोज अपनी निजी स्टाइलिस्ट से यह सुनिश्चित करने को कहती हैं कि उनके कपड़ों का संग्रह देखने में खराब न लगे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक लिलि जेम्स ने समाचार पत्र ‘मेट्रो’ से कहा, “मैं अपनी स्टाइल को प्रयासहीन और गतिमान रहने वाला कहूंगी। मैं अभी भी इस तलाश में हूं कि मुझे क्या पसंद है। मुझे लगता है कि मैं अब इस मामले में पहले से बेहतर हूं, लेकिन मैं साधारण रंगों के समन्वय को लेकर अभी भी परेशान रहती हूं। मैं रेबेका को वाट्स ऐप संदेश के जरिए पूछती हूं कि क्या यह खराब लग रहा है।”

‘सिंड्रेला’ की मशहूर अभिनेत्री का कहना है कि पहले वह हाईस्ट्रीट ब्रांड की खरीदारी करती थीं लेकिन अब वह डिजाइनर ब्रांड के कपड़े पहनती हैं, जिससे उनके लिए फैशन की नई दुनिया के दरवाजे खुल गए हैं।

उनका कहना है कि उनके साथ कई डिजाइनर्स काम करना चाहते है। यह उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493