मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। इमरान हाशमी के होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘कैप्टन नवाब’ का पहला पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया।
इमरान ने ट्विटर पर इसका पोस्टर जारी किया।
पोस्टर में इमरान एक सैनिक के रूप में दो बंदूकें लिए दिखाई दे रहे हैं। उनकी ड्रेस भारतीय और पाकिस्तानी सेना का मिलाजुला रूप है।
इसकी टैग लाइन इमरान ने लिखी, “दो देश और एक सैनिक।”
उन्होंने लिखा, “और मेरे होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म।”
फिल्म टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित हैं। वह इमरान के साथ खेल आधारित फिल्म ‘अजहर’ में भी काम कर चुके हैं।
‘कैप्टन नवाब’ अगले साल रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath