मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ‘दीवाना’ और ‘जब तक है जान’ के बाद ‘रईस’ में एक बार फिर मोटरसाइकिल चलाते नजर आने वाले हैं।
शाहरुख लंबे अर्से बाद किसी फिल्म में मोटरसाइकिल चलाते नजर आएंगे। फिल्म ‘रईस’ के ट्रेलर में शाहरुख को मोटरसाइकिल चलाते देख उनके ‘दीवाना’ और ‘जब तक है जान’ की बाइक राइडिग की यादें ताजा हो गई।
फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख को मोटरसाइकिल चलाते देखा जा सकता है। इसमें फिल्म में उनकी प्रेमिका बनी माहिरा बाइक के पीछे बैठी हैं।
यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है।
dharmpath.com dharmpath