लखनऊ-योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है. इस बार बहनें 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज और नगर बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी. इतना ही नहीं, हर महिला के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. यह सुविधा पूरे प्रदेश में लागू रहेगी और इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को बस स्टैंड पर सिर्फ पहचान पत्र दिखाना होगा.
बुधवार, सीएम योगी ने बरेली को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने के लिए 2264 करोड़ रुपये की 545 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसमें नाथ गलियारे का विकास, बाढ़ सुरक्षा, ब्रिज और बाईपास निर्माण, यूनानी मेडिकल कॉलेज, सड़क चौड़ीकरण और ग्रामीण पेयजल जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये योजनाएं सिर्फ इमारतें नहीं हैं, बल्कि जनता की उम्मीदों का स्वरूप हैं. बरेली अब दंगों के शहर की बजाय आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनता जा रहा है.
dharmpath.com dharmpath