नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर शुक्रवार को रक्षा खरीद परिषद की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में रक्षा अधिग्रहण से संबंधित कुछ अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
बैठक में फ्रांस से 36 ‘रेडी टू फ्लाई’ रफेल जेट विमान खरीदने के सौदे पर विचार किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि सरकार फ्रांस के रक्षा मंत्री जीन-यव्स लीन ड्रायन के मंगलवार को नई दिल्ली के दौरे पर आने से पूर्व स्थिति स्पष्ट कर लेना चाहती है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद से रक्षा खरीद परिषद अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी दे चुकी है।
dharmpath.com dharmpath