रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार सम्मानित

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार जी.सतीश रेड्डी को लंदन स्थित रॉयल एयरोनॉटिकल सोसाइटी (आरएईएस) ने प्रतिष्ठित रजत पदक से सम्मानित किया है। सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

रेड्डी भारत में काम करने वाले ऐसे पहले रक्षा वैज्ञानिक हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

आरएईएस वैश्विक वैमानिकी समुदाय से संबद्ध एक ब्रिटिश संस्था है। यह दुनिया की सबसे पुरानी एयरोनॉटिकल सोसाइटी है।

यह सोसाइटी 1909 से वैश्विक विमानन उद्योग की हस्तियों को सम्मानित करती आ रही है। वर्ष 1909 में विलबर और ऑरविल राइट सोसाइटी का पहला गोल्ड मेडल लेने लंदन आए थे।

रेड्डी का शुमार जाने-माने प्रक्षेपास्त्र वैज्ञानिकों में होता है। उन्होंने नौवहन और वैमानिकी प्रौद्योगिकी के विकास में काफी योगदान दिया है। उन्होंने इस साल जून में देश के रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार का ओहदा संभाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493