रग्बी-7 टीमों में 7 जुड़वां खिलाड़ी (रियो डायरी)

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इस बार रियो ओलम्पिक में खेलने वाली रग्बी-7 टीमों में साथ खिलाड़ी खेलेंगे। हालांकि, इसमें एक खास बात भी है जो एक खेल के लिए ऐतिहासिक पल है।

रग्बी-7 की टीमों में सात जुड़वां भाई बहन खेल रहे हैं और ये उन सात परिवारों के लिए काफी खुशी की बात है, जिनके परिवार के जुड़वां बच्चे इन टीमों में हैं।

रग्बी-7 में न्यूजीलैंड और मेजबान टीम ब्राजील में भी दो-दो जुड़वां भाई/बहन हैं।

ओलम्पिक खेलों में रग्बी-7की महिला और पुरुष टीम में न्यूजीलैंड के दो जुड़वां भाई-बहन शामिल हैं। वहीं ब्राजील की टीम में दो जुड़वां भाईयों की जोड़ियां खेल रही है और रोमांचक बात यह है कि ये दोनों जोड़ियां एक ही टीम में खेल रही हैं।

———————

महिला एथलीटों के नाखूनों में सज रहा खेल का जुनून

प्रशंसक जहां अपने पसंदीदा खेल प्रति अपने जुनून को दर्शाने के लिए कपड़ों और बालों का सहारा लेते हैं, वहीं रियो ओलम्पिक में महिला एथलीट अपने नाखूनों को सजाकर खेल के जुनून को दर्शा रही हैं।

ओलम्पिक ‘नेल आर्ट’ में महिलाओं के नाखूनों को विभिन्न प्रकार के राष्ट्रध्वजों से रंगा देखा जा रहा है। इसके साथ ही कई महिला एथलीटों के नाखूनों में ओलम्पिक का प्रतीक पांच रिंगों को भी सजा देखा जा रहा है।

स्वीडन की एथलीट एमा ग्रीन ट्रेगारो और मोआ हजेल्मेर ने 2013 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने हाथों को इंद्रधनुष के रंगों में रंग कर काफी सुर्खियां बटोरी थी।

———————————

‘टिप्स फॉर ग्रिन्गोस’

इस ‘टिप्स फॉर ग्रिन्गोस’ के जरिए कई प्रकार की वीडियो जारी की जा रही है, जिसमें रियो ओलम्पिक को देखने आए विदेशी दर्शकों को शहर के विभिन्न रोमांचक और सुंदर स्थलों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इन वीडियो को ओलम्पिक खेलों की आधिकारिक साइट पर जारी किया जा रहा है।

इसमें पार्टी करने, सेल्फी लेने, भोजन स्थलों से संबंधित चीजों के बारे में कई प्रकार की जानकारी दी जा रही है।

हाल ही में जारी एक वीडियो में प्रस्तोता एलेआ और पैट्रिक को सही पुर्तगाली भाषा के संबंध में कुछ सुझाव देते देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493