रघु राम पसंद आ रहा है टीवी कलाकारों का साथ

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। इन दिनों शो ‘एंटरटेंमेंट की रात’ में नजर आ रहे रघु राम ने बताया कि वह टेलीविजन कलाकारों के साथ मजेदार वक्त बिता रहे हैं। उनका कहना है कि वह इससे थोड़ा हैरान हैं।

इस शो में रवि दुबे, बलराज सयाल, आशा नेगी, आदित्य नारायण और करण वाही जैसे सितारे भी शामिल हैं। रघु उनके साथ काफी वक्त बिता रहे हैं।

‘एमटीवी रोडीज’ के लिए प्रसिद्ध रघु ने कहा, “यह पहली बार है, जब मैं टीवी कलाकारों के साथ वक्त बिता रहा हूं। मैंने मुंबई में अपने पूरे जीवन में इससे पहले ऐसा कभी नहीं किया, इसलिए मैं इससे थोड़ा हैरान हूं।”

‘एंटरटेंमेंट की रात’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होता है। इसमें स्टैंड-अप कॉमेडी, रैपिंग, ड्रॉप द माइक और सेलिब्रिटी चैट जैसे सेगमेंट हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493