सलमान से बहुत कुछ सीखा : गेवी चाहल

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गेवी चाहल का कहना है कि ‘टाइगर जिंदा है’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा और उन्होंने सलमान से बहुत कुछ सीखा है।

‘टाइगर जिंदा है’ वर्ष 2012 की फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। इसमें अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी हैं। गावी पहले सीक्वल की तरह इसमें भी कप्तान अब्रार के रूप में है।

‘एक था टाइगर’ में सलमान टाइगर नाम के रॉ एजेंट की भूमिका में थे। वह एक जांच के दौरान पाकिस्तानी जासूस कैटरीना से प्यार करने लगते हैं।

गेवी ने बताया, “टाइगर और जोया (कैटरीना) की टीम में शामिल होना अद्भुत था। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित था। हमने फिल्म में बहुत मेहनत की है क्योंकि हमें पता है कि इस फिल्म से लोगों की काफी उम्मीदें जुड़ी हैं।”

सीक्वल पर काम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैंने सलमान खान से बहुत कुछ सीखा है। मुझे अब भी याद है कि उन्होंने हमें अधिक तापमान में भी काम के लिए कैसे प्रोत्साहित किया। वह कहते थे ‘कड़ी मेहनत करो और हमेशा सतर्क रहो, लेकिन खुद पर अतिरिक्त और अवांछित बोझ मत डालो।”

फिल्म के पहले भाग में कबीर खान और दूसरे में अली अब्बास जफर के निर्देशन में काम कर चुके गेवी ने कहा, “दोनों अपने-अपने ढंग से अपने काम में माहिर हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। कबीर और अली सर के साथ काम करना अद्भुत था।”

यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493