रजनीकांत की ‘कबाली’ का ऑडियो लांच नहीं!

चेन्नई, 7 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कबाली’ का ऑडियो लांच न किए जाने की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि इसका संगीत अब सीधे 12 जून को बाजार में उपलब्ध होगा।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “रजनीकांत सर अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं और वह ऑडियो लांच के समय देश में नहीं होंगे इसलिए निर्माताओं ने इसे बिना तामझाम के लांच करने का फैसला किया है।”

पा. रंजीत निर्देशित फिल्म में संगीत संतोष नारायण ने दिया है।

फिल्म चेन्नई के एक डॉन की जिंदगी पर आधारित है और रजनीकांत ने डॉन का किरदार निभाया है। फिल्म में राधिका आप्टे, कलैअरसन, विंसटन चाओ, दिनेश, धनसिका व ऋतविका भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493