ईओडब्ल्यू ने लाभ पहुंचाने के मामले में दिग्विजय को तलब किया

भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी महाविद्यालय को लाभ पहुंचाने के मामले में आर्थिक अपराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को तलब किया है। उन्हें आठ जून को ईओडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराना है।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय पर अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान राम कृष्णा धर्मार्थ फाउंडेशन (आरकेडीएफ ) कॉलेज को लाभ पहुंचाने का आरोप है। इस कॉलेज पर लगने वाले समझौता शुल्क (जुर्माना) को 24 लाख से कम करके ढाई लाख किया गया था। इस प्रकरण में दिग्विजय के अलावा तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा पटैरिया भी आरोपी हैं। दोनों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय को नोटिस भेज दिया गया है और उन्हें आठ जून को उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493