रजनीकांत ने मुख्यमंत्री जयललिता को दिया धन्यवाद

चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को दिवंगत दिग्गज तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन की याद में एक स्मारक बनवाने का निर्णय लेने पर धन्यवाद दिया।

रजनीकांत ने एक बयान में कहा, “मैं अभिनेता शिवाजी के सम्मान में एक स्मारक बनवाने का निर्णय लेने पर तमिलनाडु की सरकार का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं।”

जयललिता ने यहां बुधवार को शिवाजी गणेशन के सम्मान में एक स्मारक बनवाने की घोषणा की।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता शिवाजी गणेशन ने 250 से ज्यादा तमिल फिल्मों में काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493