रज्जाक खान के निधन पर बॉलीवुड में शोक

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। ऋषि कपूर और अनुराग कश्यप जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने हास्य अभिनेता रज्जाक खान के निधन पर बुधवार को शोक प्रकट किया है। उन्होंने रज्जाक को बेहतरीन और सकारात्मक व्यक्ति बताया है।

पिछले 25 सालों में 100 से अधिक फिल्मों में हास्य भूमिकाएं निभा चुके बॉलीवुड के जाने-माने हास्य अभिनेता रज्जाक खान का बुधवार सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल में निधन हो गया।

रज्जाक को ‘क्या कूल हैं हम’, ‘बादशाह’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘लोहा’ और ‘इश्क’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

हिंदी फिल्म उद्योग के वयोवृद्ध व्यापार विश्लेषक और निर्माता विकास मोहन के निधन के एक दिन बाद रज्जाक का निधन हुआ है।

ट्विटर के माध्यम से दिग्गजों ने संवेदना व्यक्त की है।

हंसल मेहता : रज्जाक खान के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। इरफान खान के साथ ‘दुबई रिटर्न’ में उनका बेहतरीन अभिनय।

अनुराग कश्यप : विकास मोहन कल, रज्जाक खान आज.. हमने दो बेहतरीन लोगों को खो दिया। आशा है दुख की इस घड़ी में परिवार को साहस मिले।

तुषार : सह अभिनेता और अच्छे दोस्त रज्जाक खान के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं।

सतीश कौशिक : भाई रज्जाक खान के अचानक निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। उन्होंने मेरी पहली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की।

ऋषि कपूर : रज्जाक खान का निधन, कई फिल्मों में साथ काम किया। सभी संबंधित पक्षों को सांत्वना।

कपिल शर्मा : वह बहुत अच्छे व्यक्ति और प्रतिभाशाली अभिनेता थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अरसद वारसी : मजेदार व्यक्ति रज्जाक खान का निधन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

कुणाल कोहली : रज्जाक खान का निधन। रज्जाक भाई आप याद किए जाएंगे, एक अच्छे इंसान।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493