रणजी ट्रॉफी : आशुतोष ने छत्तीसगढ़ को संभाला

रांची, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। आशुतोष सिंह ने शुक्रवार को शानदार शतकीय पारी खेलते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी खेल रही छत्तीसगढ़ को मुश्किल हालात से बाहर निकालने में अहम योगदान दिया। उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले में 140 रनों की शानदार पारी खेली।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप सी के इस मैच में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 255 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक त्रिपुरा ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 10 रन बनाए थे। विशाल घोष नौ और उदियन बोस एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

अपने गुरुवार के स्कोर 77 रनों पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम को कप्तान मोहम्मद कैफ (27) के रूप में दिन का पहला झटका लगा। उन्हें 111 के कुल स्कोर पर अभिजीत डे ने पवेलियन भेजा।

कैफ के जाने के बाद आशुतोष अकेले संघर्ष करते रहे और त्रिपुरा के गेंदबाज दूसरे छोर से विकेट चटकाते रहे। आशुतोष अपनी टीम के आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। उन्होंने अपनी पारी में 275 गेंद खेलते हुए 16 चौके एवं एक छक्का लगाया।

त्रिपुरा के लिए अभिजीत ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। राणा दत्त को तीन सफलता हाथ लगीं। मणिशंकर मुरासिंह और गुरिंदर सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

त्रिपुरा की टीम अभी भी छत्तीसगढ़ से 127 रन पीछे है। त्रिपुरा की पहली पारी 118 रनों पर ही सिमट गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493