रणजी ट्रॉफी : झारखंड से 6 विकेट से हारा महाराष्ट्र

दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड ने रविवार को दिल्ली के कर्नेल सिंह स्टेडियम में रविवार को खेले गए चौथे दिन के मुकाबले में महाराष्ट्र को छह विकेट से हराते हुए रणजी ट्रॉफी का पहला दौर का मैच जीत लिया।

महाराष्ट्र के 93 रनों का लक्ष्य हासिल कर झारखंड के पास अब छह अंक आ गए हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने अपनी पहली पारी में अंकित बावने (78) और कप्तान केदार जाधव (59) के अर्धशतकों की बदौलत सभी विकेट गंवाकर 210 रन बनाए थे।

इस पारी में झारखंड के लिए वरुण एरोन ने चार विकेट चटकाए, जबकि आशीष कुमार को तीन सफलता हासिल हुई।

महाराष्ट्र के 210 रनों के स्कोर के जवाब में कौशल सिंह (130) के शतक के दम पर झारखंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट गवांकर 306 रन बनाए।

महाराष्ट्र के लिए झारखंड की पहली पारी में अनुपम सांकलेचा ने पांच, जबकि श्रीकांत मुधे ने चार विकेट चटकाए।

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी महाराष्ट्र की टीम झारखंड के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाई और 188 पर ही ऑल आउट हो गई, जिसके कारण झारखंड को रणजी ट्रॉफी का पहले दौर का मैच जीतने के लिए अपनी दूसरी पारी में केवल 93 रनों का लक्ष्य हासिल करना था।

झारखंड की ओर से आशीष कुमार और शाहबाज नदीम ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

महाराष्ट्र की ओर से दिए गए 93 रनों के लक्ष्य को हासिल करना झारखंड के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं रहा। शविवार को अपनी दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 56 रनों के स्कोर से आगे खेलने उतरी झारखंड ने चौथे और अंतिम दिन अपना एक भी विकेट नहीं गिरने दिया और विराट सिंह (33) तथा आनंद सिंह (25) की दमदार पारियों की बदौलत जीत हासिल की। सौरभ तिवारी ने भी 22 रनों का अहम योगदान दिया।

झारखंड की दूसरी पारी में महाराष्ट्र के लिए अनुपम और मुंधे ने दो-दो विकेट हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493