बैंक, बीमा और सरकारी कर्मियों के लिए छुट्टियां भरमार

चेन्नई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु और देश के अन्य भागों में गत 8 अक्टूबर से सरकारी बैंकों और सामान्य बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के लिए शुरू हुआ सप्ताहांत लंबा चलेगा, छुट्टियां बुधवार तक हैं।

सरकारी व गैर जीवन बीमा प्रतिष्ठानों में जहां शनिवार को छुट्टी रहती है, वहीं बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को गैर कामकाज के दिन होते हैं और 8 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार था।

इस सप्ताह के पहले तीन कार्य दिवसों- सोमवार से बुधवार तक छुट्टी है। सोमवार को आयुध पूजा है। मंगलवार को विजय दशमी और बुधवार को मुहर्रम है।

एक बैंक कर्मी ने आईएएनएस से कहा कि लोगों को अधिक कठिनाई नहीं होगी, क्योंकि एटीएम से उनकी जरूरत के मुताबिक उन्हें नगद भुगतान मिलेगा।

लगातार पांच दिनों की छुट्टी केवल बैंक और बीमा कर्मचारियों के लिए ही नहीं है, बल्कि राज्य सरकार के कर्मचारी भी इसी तरह की छुट्टियों का लुत्फ उठाएंगे।

तमिलनाडु के अलावा कर्नाटक में भी लगातार पांच दिनों की छुट्टियां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493