मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा की टीम ने शुभम रोहिल्ला (62) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को सर्विसेज के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए।
सर्विसेज की ओर से पहली पारी में बनाए गए 197 रनों के जवाब में हरियाणा ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 38 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए।
हरियाणा की ओर से नितिन सैनी ने 25 रनों का योगदान दिया। टीम की ओर से आउट होने वाले अन्य बल्लेबाज चैतन्य बिश्नोई (7) और हिमांशु राणा (18) रहे।
सर्विसेज की ओर से विकास यादव ने हरियाणा के तीनों विकेट चटकाए।
सर्विसेज की ओर से पहली पारी में नकुल वर्मा (25) और शमशेर यादव (नाबाद 29) ने सबसे अधिक रन बनाए।
हरियाणा के लिए रजत पालीवाल ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि हर्षत पटेल और यजुवेंद्र चहल को दो-दो सफलता हासिल हुई। मोहित शर्मा, अशोक संधु और चैतन्य बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।
dharmpath.com dharmpath