आप ने पंजाब में 29 और उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी सूची में पत्रकार से नेता बने कंवर संधू (खराड़), कांग्रेस के पूर्व नेता सुखपाल सिंह खैरा (भोलथ) और पहलवान करतार सिंह (तरनतारन) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

सूची की घोषणा यहां आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक और हास्य अभिनेता से नेता बने गुरप्रीत सिंह ने की।

इसके साथ ही आप अबतक 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

आप ने पहली और दूसरी सूची में क्रमश: 19 और 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसके बाद पार्टी को आंतरिक कलह का सामना करना पड़ा था।

पंजाब के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को बर्खास्त करने के बाद पार्टी पंजाब में खुद को पुनजीर्वित करने की कोशिश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493