रणजी ट्रॉफी : हरियाणा व छत्तीसगढ़ में कड़ा मुकाबला

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर में बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं।

हरियाणा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपनी पहली पारी में 178 रन बनाए थे। टीम के लिए दूसरी पारी में नितिन सैनी ने 25 रनों का योगदान दिया, वहीं हिमांशु राणा 50 और रोहित शर्मा 34 रन बनाकर नाबाद हैं।

हरियाणा के तीनों विकेट छत्तीसगढ़ के पंकज कुमार राव ने लिए।

छत्तीसगढ़ ने हरियाणा की ओर से पहली पारी में बनाए गए 178 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे। साहिल गुप्ता (78) ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए।

छत्तीसगढ़ की पहली पारी में हरियाणा के जोगिंदर शर्मा ने पांच विकेट और हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493