मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सरबजीत सिंह की असली बहन दलबीर कौर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
रणदीप वर्तमान में ‘सरबजीत’ की सफलता की बुलंदियों पर हैं। यह सरबजीत सिंह की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है, जिन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराया गया और 23 साल जेल की सजा चुनाई गई थी। उनकी बहन दलबीर उन्हें छुड़ाने की पूरी कोशिश करती हैं।
फिल्म में उनकी बहन का किरदार ऐश्वर्य राय बच्चन ने निभाया है।
‘किक’ स्टार रणदीप फिल्म में सरबजीत सिंह के किरदार में हैं। उन्होंने सरबजीत की असली बहन दलबीर कौर के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
dharmpath.com dharmpath