हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम), 29 मई (आईएएनएस)। एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 17वें संस्करण की मेजबानी वियतनाम को मिली है।
इस चैम्पियनशिप का आयोजन तीन से छह जून तक होगा। इसमें 45 देशों और क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 1997 से 2000 के बीच जन्मे एथलीट इस चैम्पियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं।
चैम्पियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग की 22 प्रतियोगिताएं होंगी। ये सभी मुकाबले थों हाट स्टेडियम में होंगे।
वियतनाम एथलेटिक्स महासंघ ने कहा है कि इस साल उनका देश महिला लम्बी कूद और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत सकता है।
dharmpath.com dharmpath