रणदीप हुड्डा काफी सहयोगी हैं : रजनीश दुग्गल

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीश दुग्गल का कहना है कि ‘लाल रंग’ के उनके सह-कलाकार रणदीप हुड्डा के साथ काम करना आनंददायक रहा और वह सहयोगी कलाकार हैं।

रजनीश ने कहा, “रणदीप बहुत अच्छे कलाकार हैं। वह अनुभवी अभिनेता हैं। स्क्रिप्ट और किरदार चुनने का जो तरीका वह अपनाते हैं, मुझे लगता है वह शानदार है।”

उन्होंने कहा, “मैंने उनके साथ काम का आनंद लिया। दृश्यों में अगर आपके सह-कलाकारों को दिलचस्पी है तो अपने आप पूरा स्तर बढ़ जाएगा। रणदीप बहुत सहयोगी हैं।”

सैयद अफजल अहमद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लाल रंग’ में अक्षय ओबेराय और पिया बाजपेयी जैसे सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493