मेड्रिड, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में मालागा को 1-0 से हरा दिया।
अर्जेटीनी स्टार एंजेल कोरिया द्वारा किए गए इस गोल की मदद से हासिल जीत के साथ एटलेटिको ने इस साल खुद को स्पेनिश लीग खिताब की दौड़ में बनाए रखा है।
स्पेनिश लीग में अभी तीन दौर के मुकाबले बचे हुए हैं लेकिन अब तक विजेता के नाम का फैसला नहीं हो सका है। असल मुकाबला एटलेटिको और बार्सिलोना के बीच है।
एक समय बार्सिलोना ने एटलेटिको पर 11 अंकों की बढ़त बना ली थी लेकिन लगाचार मैचों में जीत नहीं हासिल कर पाने के कारण उस्री बढ़त कम हो गई और अब एटलेटिको तथा रियल भी खिताब की दौड़ में शामिल हो चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath