मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता रणदीप हुड्डा के पिता को उन पर नाज है। इस फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल भी हैं।
फिल्म ‘सरबजीत’ के अभिनेता ने शुक्रवार को पिता रणबीर हुड्डा संग ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की।
रणदीप ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ के ट्रेलर लॉन्च में पिता डॉ.रणबीर हुड्डा के साथ। उन्होंने कहा कि उन्हें मुझ पर नाज है।”
दीपक तिजोरी द्वारा निर्देशित फिल्म यह एक प्रेम कहानी है, जिसमें रणदीप हुड्डा एक मिश्रित मार्शल आर्ट पहलवान हैं।
फिल्म में काजल अग्रवाल एक अंधी लड़की के किरदार में हैं।
dharmpath.com dharmpath