जम्मू, 5 जून (आईएएनएस)। पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कठुआ से जम्मू आ रहा ट्रेलर शनिवार रात लगभग नौ बजे पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के सांबा चौक पर पलट गया।”
“इससे कई पैदल यात्रियों, वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। ट्रेलर के नीच दो वाहन पूरी तरह से कुचल गए।”
अधिकारी ने बताया, “दुर्घटना की वजह से राजमार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।”
dharmpath.com dharmpath