रणबीर, दीपिका रेलगाड़ी से दिल्ली पहुंचेंगे!

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘तमाशा’ के प्रचार के लिए रेलगाड़ी से दिल्ली जाने का निर्णय लिया है। दरअसल, दीपिका ने रेल से सफर करने की इच्छा जताई थी, क्योंकि उन्होंने लंबे अरसे से रेलगाड़ी में सफर नहीं किया था।

जब रणबीर को दीपिका की ख्वाहिश के बारे में पता चला तो उन्होंने तत्काल इसके लिए व्यवस्था की।

दिल्ली की उड़ान के टिकट रद्द कराए गए और फिल्म की टीम ने इसकी जगह मुंबई से दिल्ली के लिए रेलगाड़ी का टिकट बुक कराया।

दोनों कलाकारों ने कई बार दिल्ली की यात्रा की है, लेकिन दोनों पहली बार रात भर की रेलगाड़ी से यह सफर करेंगे।

फिल्म के प्रवक्ता ने बताया कि रणबीर और दीपिका रविवार दोपहर मुंबई से रवाना होंगे और वे सफर के दौरान की जाने वाली चीजों की पहले ही योजना बना चुके हैं।

यह फिल्म यूटीवी मोशन पिक्चर्स और नाडियाडवाला ग्रेंडसन एंटरटेनमेंट और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। इम्तियाज अली निर्देशित ‘तमाशा’ 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493