रणविजय की धारावाहिकों में काम करने की इच्छा

अलवर (राजस्थान), 31 मार्च (आईएएनएस)। ज्यादातर रियलिटी टीवी शोज का एक हिस्सा रह चुके अभिनेता-टीवी होस्ट रणविजय सिंह का कहना है कि वह छोटे पर्दे के धारावाहिकों में काम करना चाहते हैं।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने धारावाहिकों में काम क्यों नहीं किया है? इस पर रणविजय ने आईएएनए से कहा, “मैं वही करता हूं, जिसे करने में मुझे मजा आता है। मैंने ‘पुकार’ के 24 एपिसोड्स में काम किया है। इसमें आठ-नौ महीने का वक्त लगा और मेरे पास 10 फिल्में हैं, जिनमें से तीन पंजाबी हैं और बाकी हिंदी की हैं।”

वर्तमान में एमटीवी पर युवाओं के रियलिटी शो ‘रोडीज राइजिंग’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे अभिनेता ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं धारावाहिकोंमें काम करना नहीं चाहता। मैं इनमें काम करना चाहता हूं।”

वर्तमान में रणविजय ‘स्क्वाड्रन’ और ‘रणविजय रन’ जैसे शोज का हिस्सा हैं और वह ‘स्प्लिट्सविला’ की मेजबानी भी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493