नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिवाली के मौके पर दिल्ली में अपने खुशमिजाज अंदाज में नजर आए। दोनों ने रंगोली बनाई, पटाखे व दीए जलाए और कार्ड खेले।
नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिवाली के मौके पर दिल्ली में अपने खुशमिजाज अंदाज में नजर आए। दोनों ने रंगोली बनाई, पटाखे व दीए जलाए और कार्ड खेले।
‘तमाशा’ के कलाकार मंगलवार को राजधानी में मौजूद थे, जहां उन्होंने शाम का आनंद लिया।
दीपिका, पायल जैन द्वारा डिजाइन की गई साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि रणवीर रोहित बल द्वारा डिजाइन की हुई मैरून जैकेट और काला कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आए।
दोनों साथ-साथ दीया और फुलझड़ी जलाते काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं उन्होंने कार्ड खेलकर अपना भाग्य भी अजमाया और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
दीपिका ने बताया की दिवाली पर वह बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ होंगी, और इसके बाद वह मुंबई में मेगास्टार अमिताभ बच्चन की वार्षिक पार्टी में मौजूद होंगी।
रणवीर भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साहित हैं।
वर्तमान में अभिनेता आगामी फिल्म ‘तमाशा’ के प्रचार में जुटे हैं। यह इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित है।
dharmpath.com dharmpath