सीरियाई सुरक्षाबलों ने अलेप्पो सैन्य एयरबेस की घेराबंदी तोड़ी

एक सैन्य सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि सैन्य इकाइयों ने घेरेबंदी तोड़ दी और सैन्य आवास इकाई में फंसे सैनिकों तक पहुंचने में कामयाब हो गए। उत्तरी प्रांत अलेप्पो के पूर्वी ग्रामीण इलाके में स्थित सैन्य अकादमी व क्वेईरिस एयरबेस पर आईएस आतंकवादियों व अन्य विद्रोही समूहों ने घेराबंदी कर ली थी।

इस बीच सरकारी टेलीविजन ने कहा कि इस घटना में भारी तादाद में आईएस आतंकवादी मारे गए।

यह उपलब्धि सीरियाई सेना व वफादार लड़ाकों द्वारा अलेप्पो को आपूर्ति करने वाले एकमात्र आपूर्ति सड़क पर कब्जे के बाद मिली है।

सीरियाई सुरक्षाबलों ने आईएस आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष के बाद अलेप्पो तथा सलामियेह, आथराया व खानसेर के कस्बों को जोड़नेवाली एक महत्वपूर्ण सड़क पर कब्जा कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493