रतलाम में गणेश प्रतिमा की जुलूस पर पथराव

रतलाम- मध्य प्रदेश के रतलाम में शनिवार रात गणेश स्थापना के दौरान बवाल हो गया। स्टेशन रोड क्षेत्र में प्रतिमा जुलूस पर पथराव का आरोप लगाते हुए 500 से ज्यादा लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वे आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन ठप हो गया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

 

 

प्रदर्शनकारियों की मांग पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। घटना मोचीपुरा इलाके की है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा पुलिस बल के साथ जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। पीछे-पीछे भीड़ भी आ गई। एसपी ने लोगों से वहां से जाने के लिए कहा। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। पुलिस की गाड़ी पर भी एक पत्थर लगा। गाड़ी का कांच फूट गया।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुआ हंगामा-प्रदर्शन करीब 12 बजे खत्म हुआ। फिलहाल, 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। जावरा से भी सुरक्षा बलों की दो टुकड़ियां भी बुलाई गई हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493