लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए बिल्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। देर रात मलबे से तीन और शव निकाले गए। अब तक इस हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीन मंजिला इमारत जो गिरी है, उसका निर्माण करीब चार साल पहले किया गया था।
dharmpath.com dharmpath