रथ यात्रा में शामिल हुए 58 लाख श्रद्धालु

puriभुवनेश्वर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने बताया है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए 58 लाख श्रद्धालु पवित्र शहर पुरी पहुंचे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नबाकलेबार समारोह के समापन के बाद इसकी समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक समारोह के अच्छे प्रबंध पर संतोष जताया।

इस बीच सरकार ने जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी 131 एकड़ भूमि को नीलामी के जरिए बेचने का फैसला किया है। इससे अगले दो साल में 1000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

मंदिर के पास ओडिशा और इसके बाहर लगभग 57000 एकड़ भूमि है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493