‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए यातायात नियमों में बदलाव

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार को होने वाले ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के लिए यातायात नियमों में बदलाव किए गए हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को आसपास के इलाकों में आवागमन से बचने की सलाह दी है, क्योंकि आसपास के कई मार्गो को बंद किया जाना है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) संदीप गोयल ने कहा, “कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए राजपथ और रफी मार्ग को यातायात के लिए सुबह 5 बजे से 9.30 बजे तक, जबकि जनपथ और मान सिंह रोड को सुबह सात बजे से 9.30 बजे तक बंद रखा जाएगा।”

‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में करीब 15,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी बसों और कारों से पहुंचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493