रफ्तार को वेडिंग गीत से हर दुल्हन का दिल जीत लेने की उम्मीद

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। लैक्मे सैलन के सहयोग से रैपर रफ्तार शादी पर आधारित एक गीत तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गीत में खूबसूरती और संगीत का बेहतरीन संयोजन होगा और वह आशा करते हैं कि यह हर दुल्हन का दिल जीतने में कामयाब होगा।

ब्रांड के साथ मिलकर रफ्तार तीन ब्राइड टीमों को अपने साथ काम करने का मौका भी दे रहे हैं।

रफ्तार ने कहा, “इस सीजन मैं टीम ब्राइड का हिस्सा हूं और लैक्मे सैलन की दुल्हनों और उनकी सखियों के साथ काम करने से बेहतर और क्या हो सकता है। यह शादी का गीत अब तक की शादियों में बजते आए गीत से कहीं ज्यादा शानदार होगा। यह खूबसूरती और संगीत साथ लाएगा..अब तक का सबसे बेहतरीन संयोजन। आशा है कि यह हर दुल्हन का दिल जीत लेगा।”

हर साल ब्रांड एक ब्राइडल प्रतियोगिता आयोजित करता है और ब्राइडल लुक लॉन्च करता है।

लैक्मे लीवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुष्कराज शहनाई ने कहा कि हम भावी दुल्हनों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं और रफ्तार के साथ सबसे बेहतरीन शादी के गीत में नजर आने का मौका दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493