रमजान के अंतिम जुमे पर कश्मीर में हजारों ने नमाज अदा की

जम्मू/श्रीनगर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पवित्र रमजान महीने के अंतिम जुमे पर आज पूरे जम्मू एवं कश्मीर में हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की।

पुराने श्रीनगर के नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद और हजरतबल दरगाह परिसर में नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए। दरगाह परिसर में नमाज अदा करने के लिए श्रद्धालुओं में प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल थीं।

तेज गर्मी के बावजूद श्रीनगर के अधिकांश भागों और इसके सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जामिया मस्जिद और शहर के अन्य प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा करने आए।

घाटी के अन्य बड़े शहरों और जम्मू क्षेत्र में नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी।

जम्मू शहर में रीजेंसी रोड पर ईदगाह परिसर में शुक्रवार को नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जम्मू के राजौरी, पुंछ और डोडा जिलों में जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए।

पवित्र रमजान महीना छह जुलाई को समाप्त होगा।

ईद का त्योहार सात जुलाई को मनाए जाने की संभावना है। यह चांद दिखने पर निर्भर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493