रमजान पर वोडाफोन यूपी वेस्ट का खास ऑफर

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन इंडिया ने रमजान के मौके को ध्यान में रखते हुए खास ऑफर की घोषणा की है। ‘अनलिमिटेड शेयरिंग, अनलिमिटेड केयरिंग’ की अवधारणा के साथ वोडाफोन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के निवासियों के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ फ्री डेटा की अनूठी पेशकश की है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि रमजान स्पेशल पैक के साथ 2जी उपभोक्ता स्टार444स्टार5हैश पर डायल करके 5 रुपये में अनलिमिटेड डेटा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वहीं 3जी उपभोक्ता स्टार444स्टार19हैश पर डायल कर 19 रुपये में अनलिमिटेड डेटा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। अनलिमिटेड डेटा के अलावा 2जी उपभोक्ता 253 रुपये के अनलिमिटेड पैक के साथ अनलिमिटेड लोकल एवं एसटीडी कॉल और अनलिमिटेड डेटा का आनंद ले सकते हैं। उपभोक्ता 345 रुपये में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ 1 जीबी डेटा का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता 30 पैसे प्रति मिनट पर 90 दिनों के लिए लोकल और एसटीडी कॉल्स की लॉन्ग वैलिडिटी का आनंद ले सकते हैं।

ये स्पेशल रमजान पैक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।

वोडाफोन इंडिया के यूपी वेस्ट और उत्तराखंड के व्यापार प्रमुख दिलीप कुमार गंटा ने कहा, “रमजान का पाक महीना हमारे लिए बेहद खास है। इसीलिए हम उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये पैसा वसूल पैकेज लेकर आए हैं। नए डेटा और कॉलिंग पैक्स के साथ उपभोक्ता अपने परिजनों और दोस्तों के साथ जुड़े रह सकेंगे और किफायती दरों पर इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। इस पावन महीने के दौरान वे अपनी आध्यात्मिक भावनाओं को एक दूसरे के साथ बांट सकेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493