उप्र : राजीव की प्रतिमा तोड़ने के मामले में राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

इस मामले को लेकर कांग्रेस का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमडंल मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल से मिला और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कराने की मांग की। उप्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने इसी के साथ उप्र के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसा के बारे में राज्यपाल से चर्चा की और इस तरह की होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने की भी मांग की।

राजबब्बर ने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री से इसकी चर्चा करेंगे।

मिर्जापुर में कुछ दिन पहले आवास विकास कॉलोनी के पार्क में लगी देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। मूर्ति के धड़ को अलग कर उसे पास के गंदे पानी में फेंक दिया गया था साथ ही कुछ आपत्तिजनक टिपप्णी भी लिखी गई थी। इसे लेकर कांग्रेस सदस्यों में गुस्सा है और वे दोषी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493