रमन सिंह ने बाघ के शावकों का नामकरण किया (फोटो सहित)

ये तीन शावक अब कान्हा, बिजली और चेंदरू के नाम से जाने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दो शावकों का नामांकरण किया, जबकि तीसरे शावक का नामकरण वन मंत्री के सुझाव पर चेंदरू रखा गया है।

रमन सिंह ने तीनों शावकों के नामकरण के बाद कहा, “कान्हा नाम इसलिए रखा गया, क्योंकि वो देखने में स्वस्थ है। वहीं मादा शावक ज्यादा फुर्तीली है, इसलिए उसका नाम बिजली रखा गया। जबकि चेंदरू बस्तर के ‘टाइगर ब्वाय’ के नाम पर रखा गया है। बस्तर के ‘टाइगर ब्वाय’ आज से करीब 50 साल पहले बाघों के बीच अपना वक्त गुजारा करता था। उसे लेकर हॉलीवुड में एक फिल्म भी बनाई गई थी।”

मुख्यमंत्री मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद जंगल सफारी पहुंचे और वहां उन्होंने जंगल सफारी का भ्रमण किया।

उन्होंने इस मौके पर झांझ जलाशय में बोटिंग का लुत्फ उठाया और इस जलाशय में पांच लाख मछलियों के बच्चे छोड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493