रमानी के खिलाफ अकबर के मानहानि मुकदमे की सुनवाई 18 अक्टूबर को

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पत्रकार प्रिया रमानी के विरुद्ध केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर द्वारा किए गए मानहानि के मुकदमे की सुनवाई गुरुवार यानी 18 अक्टूबर को होगी। महिला पत्रकार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसे अकबर ने बेबुनियाद बताया और पत्रकार पर मुकदमा ठोंक दिया।

अकबर के वकील संदीप कपूर ने मंगलवार को कहा, “पटियाला हाउस अदालत परिसर में 18 अक्टूबर को एक मजिस्ट्रेट अदालत में मानहानि मुकदमे की सुनवाई होगी।”

अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने उस समय यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं जब वह संपादक हुआ करते थे। अकबर ने इन आरोपों को ‘फर्जी और आधारहीन’ करार दिया है।

अकबर ने अदालत में दी अपनी अर्जी में कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके खिलाफ प्रेरित तरीके से और एक एजेंडे को पूरा करने के लिए फर्जी आरोप गढ़े गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493