नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार की सुबह औसत धुंध देखी गई और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि मौसम के औसत तापमान से एक पायदान नीचे है।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, “धुंध और उथले कोहरे के साथ दिन के दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 98 प्रतिशत रही। ²श्यता तब 400 मीटर रही जोकि तीन घंटे बाद 600 मीटर तक बढ़ी।
शनिवार का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि मौसम की औसत से नीचे है।
dharmpath.com dharmpath