रविशंकर का दावा, भाजपा की होगी जीत

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का दावा किया है।

राज्य विधानसभा के लिए पांच चरणों में हुए मतदान के बाद रविवार को जारी मतणना के शुरुआती रुझानों में राजग को बढ़त मिलते दिखाया गया था, हालांकि बाद में यह जनता दल (युनाइटेड) के नेतृत्व वाले महागठबंधन से पिछड़ता नजर आया।

रविशंकर प्रसाद ने राजग की जीत का दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार विधानसभा का चुनाव जीतेगी, क्योंकि लोग राज्य में बदलाव चाहते हैं।

प्रसाद ने समाचार चैनल ‘सीएनएन-आईबीएन’ को बताया, “हम निर्णायक बहुमत से जीतेंगे। बिहार के लोगों को बदलाव की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493