रविशंकर की जल्लीकट्टू के समर्थकों से शांति की अपील

बेंगलुरू, 23 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में जल्लीकट्टू को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन के हिंसक होने पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने सोमवार को राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक ने एक बयान में कहा, “मैं तमिलनाडु के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और इस शांतिपूर्ण जल्लीकट्टू प्रदर्शन को असामाजिक तत्वों को अपने हाथ में न लेने दें।”

उन्होंने कहा, “छह दिवसीय शांतिपूर्ण जल्लीकट्टू प्रदर्शन तमिलनाडु की जीत है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्सव मनाने के बजाय इसने हिंसक रुख ले लिया।”

रविशंकर ने कहा, “मैं सरकार से प्रदर्शन में हिस्सा ले रही महिलाओं व बच्चों का खयाल रखने और उनके प्रति संवेदनशील होने की अपील करता हूं। युवाओं को वापस जाकर अध्ययन शुरू करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आज जो हुआ वह असामाजिक तत्वों की चाल है, जो निहित स्वार्थ के लिए माहौल गरम रखना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493