रविशंकर को कोलंबियाई सम्मान पर मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर को कोलंबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “श्री श्री जी को कोलंबिया की तरफ से ‘ओरडेन डी ला डेमोक्रेसिया सिमॉन बोलीवर एन एल ग्रैडो डी क्रुज कैबैलेरो’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई।”

उन्होंने कहा, “हमें विश्वभर में श्री श्री के बेहतरीन काम पर गर्व है। उनके उत्कृष्ट प्रयास का विश्वभर में हमेशा बड़ा प्रभाव पड़ा है।”

कोलंबिया की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फैबियो राउल अमीन सालेम की ओर से भेजे गए पत्र में विश्वभर में युद्ध प्रभावित इलाकों में शांति, संघर्ष समाधान और पुनर्वास के मुद्दे पर श्री श्री रवि शंकर के योगदान को स्वीकार किया गया है।

इस पत्र में पिछले आठ सालों में कोलंबिया में उनके उत्कृष्ट कार्य पर प्रकाश डाला गया है और उन्हें हिंसा मुक्त समाज के निर्माण में मदद करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493