रविशंकर ने शिवराज से मुलाकात की (फोटो सहित)

भोपाल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की। वह यहां नर्मदा सेवा यात्रा में सम्मिलित होने आए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्री श्री रविशंकर मंगलवार सुबह नियमित उड़ान से दिल्ली से भोपाल पहुंचे। उनकी अगवानी सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने की। उसके बाद रविशंकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां चौहान ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने रविशंकर से के साथ चर्चा की।

सूात्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्री श्री रविशंकर का मंगलवार को धार जिले में नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।

ज्ञात हो कि राज्य में नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चल रही नर्मदा सेवा यात्रा 12 दिसंबर को अमरकंटक से शुरू हुई थी। इस यात्रा का समापन 11 मई को अमरकंटक में ही होगा। इन दिनों यह यात्रा धार जिले में है, और श्री श्री रविशंकर के इस यात्रा में मंगलवार को शामिल होने का कार्यक्रम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493