चेन्नई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रवि तेजा ने राज तरुण की तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘सिनेमा चूपिस्ता मावा’ की काफी सराहना की, जिसके बाद वह सातों आसामान पर है। दरअसल रवि ने तरुण के प्रदर्शन की तुलना अपनी हिट फिल्म ‘इडियट’ से की है।
तरुण ने आईएएनएस से कहा, “रवि तेजा की प्रशंसा मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है, क्योंकि उनके पीछे भी कोई नहीं था। वह अपने आप आगे बढ़े और इसलिए मैं खुद को उनसे जोड़ सकता हूं।”
तरुण फिल्म की प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन तृणधा राव ने किया है।
उन्होंने कहा कि तृणधा के बारे में मुझे थोड़ा संदेह था, क्योंकि उनकी पहली फिल्म अच्छी नहीं चली थी, लेकिन उन्होंने मुझे गलत साबित किया और मैं इस परियोजना को स्वीकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं।
युवा अभिनेता के पास वर्तमान में दो परियोजनाएं हैं, जिनमें से एक ‘कुमारी 21 एफ’ और दूसरी का नाम अभी सामने नहीं आया है।
dharmpath.com dharmpath