रसेल ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

लॉस एंजेलिस, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश हास्य कलाकार रसेल ब्रांड ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है और अपने यूट्यूब चैलन ‘द ट्रीव्स’ को भी फिलहाल बंद कर रहे हैं, ताकि काम के बदलते तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, रसेल ने कहा, “मैं अब ‘द ट्रीव्स’ के लिए काम नहीं करूंगा। मैं ट्विटर या फेसबुक पर भी नहीं मिलूंगा। मैं नई चीजें सीखने जा रहा हूं, क्योंकि मुझे पता है कि काम में बदलाव हो रहा है और मैं उसका हिस्सा बनना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं विचार करने और कुछ नया सीखने के लिए इन सब से दूर हो रहा हूं, क्योंकि आगे यही काम आएगा। ‘ट्रीव’ आगे जारी रहेगा, लेकिन अभी के लिए अलविदा।”

रसेल ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी अपने 1.07 करोड़ फॉलोवर्स को अलविदा कह दिया।

उन्होंने लिखा, “ट्रीव्स का अंतिम एपीसोड-अलविदा। ट्विटर को भी कुछ समय के लिए अलविदा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493