रहमान का ‘खास’ अमेरिकी दौरा 21 मार्च से

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान 21 मार्च से अपने तीन माह लंबे उत्तरी अमेरिकी दौरे का आगाज करेंगे। उन्होंने इस दौरान ‘विशेष प्रस्तुतियां’ देने का वादा किया है।

उनका दौरा 21 मई को न्यूयॉर्क के हटिगटन में स्थित द पैरामाउंट से शुरू होगा। इसके बाद वह न्यूयॉर्क शहर के बीकन थियेटर, ऑस्टिन स्थित बास कान्सर्ट हॉल, शिकागो स्थित द ऑडिटोरियम थियेटर और लॉस एंजेलिस के नोकिया थियेटर में प्रस्तुति देंगे।

रहमान (48) ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा, “मैं काफी समय से उत्तरी अमेरिका में प्रस्तुति देना चाह रहा हूं। मैं इस बसंत ऋतु में संगीत कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हूं।”

रहमान ने लिखा, “ये प्रस्तुतियां बहुत खास होने जा रही हैं। मैं इन्हें आपके साथ साझा करने का मौका पाकर बहुत शुक्रगुजार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493