मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के बैंड ‘एनएएफएस’ ने 2001 की फिल्म ‘लगान’ के ‘घनन घनन’ को एक संगीत वीडियो के माध्यम से नए रूप में पेश किया है।
मशहूर ट्रैक ‘घनन घनन’ से प्रेरित इस नए रूप में मूल गाने की खूबसूरती को बरकरार रखते हुए इसे एक नया कलेवर दिया गया है।
रहमान ने इसके निर्देशन, संचालन और लेखन के लिए पुरस्कार विजेता अर्जुन चांडी की सेवा ली थी और उन्होंने बेहद खूबसूरती से इसे एक नए अद्भुत रूप में ढाला है।
चांडी ने एक बयान में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि ‘घनन घनन’ का यह नया रूप भारतीय और विदेशी दर्शकों को संगीत का सुखद अनुभव देगा।”
गीत में भारतीय और पाश्चात्य वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम किया गया है।
इस संगीत वीडियो का निर्माण शेखर कपूर, समीर बंगारा और रहमान के ऑनलाइन नेटवर्क ‘क्यूंकि’ द्वारा किया गया है।
dharmpath.com dharmpath