रहाणे ने लगाया भारत में पहला शतक

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने करियर का पांचवां शतक पूरा किया। यह भारत में उनका पहला शतक है।

साथ ही साथ यह मौजूदा सीरीज का पहला शतक है। रहाणे ने इससे पहले भारत में छह पारियां खेली थीं, जिनमें उनका व्यक्तिगत सर्वोच्च योग 15 रन रहा था।

रहाणे ने अपने करियर का 23 मैचों की 40 परियों में से अधिकांश पारियां विदेशों मे ही खेली हैं। उनके पिछले चार शतक भी विदेशी धरती पर लगे थे।

रहाणे ने अपने करियर का पहला शतक (118) 14 फरवरी, 2014 को वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। इसके बाद उसी साल 17 जुलाई को रहाणे ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली।

साल 2014 रहाणे के लिए खास रहा क्योंकि इस साल उन्होंने तीन शतक लगाए। तीसरा शतक (147) दिसम्बर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में लगा।

इसके अलावा रहाणे ने सात अर्धशतक लगाए हैं। सभी अर्धशतकीय पारियां विदेशी पिचों पर लगी हैं। इनमें से दो नर्वस नाइंटीज (98, 96) भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493